काफल का इतिहास और औषधीय गुण: पहाड़ों का जंगली फल
पटियाला| उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में एक खास जंगली फल पाया जाता है जिसे काफल कहते हैं। यह गर्मियों के मौसम में पकता है और अपने स्वाद व औषधीय गुणों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। काफल का जिक्र भारतीय लोक गीतों में भी मिलता है, जैसे कि “बेड़ू पाको बारामासा, हो नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला”। यह गीत उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय लोक गीतों में से एक है, जिसमें काफल के स्वाद का आनंद लिया गया है। Read More